सैलरी स्लिप डाउनलोड छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ सैलरी स्लिप डाउनलोड , ekosh cg से सैलरी स्लिप कैसे डाउनलोड करें ,वेतन पर्ची छत्तीसगढ़
जय जोहर , किसी भी शासकीय कर्मचारी के आय का मुख्य स्त्रोत उसका वेतन होता है , जिससे उसका और उसके परिवार का जीवन चलता है | वेतन में एक फीसदी की बढ़ोतरी भी किसी कर्मचारी को कितना राहत पहुंचाता है ,इसका अंदाजा केवल एक कर्मचारी ही लगा सकता है | जैसे ही किसी कर्मचारी को वेतन जारी होता है ,उसी के साथ ही उस कर्मचारी को सैलरी स्लिप भी जारी किया जाता है , जिसमें उसको मिलने वाले वेतन का विवरण दर्ज होता है |
सैलरी स्लिप में बेसिक वेतन ,महंगाई भत्ता ,एरियर , वेतन से कटौती आदि की जानकारी होती है | जब कोई कर्मचारी वेतन से जुड़ी जानकारी चाहता है / लोन लेता है या इनकम टैक्स भरता है तो इस सैलरी स्लिप की आवश्यकता पड़ती है |
यदि आप छत्तीसगढ़ शासन के अंतर्गत शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग, क़ृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग या अन्य किसी विभाग में पदस्थ हैं और जानना चाहते हैं , कि आपको बेसिक वेतन, महंगाई भत्ता, गृहभाड़ा भत्ता कितना मिलता है , तो आपको इस जानकारी को ध्यान से जरूर पढ़ना चाहिए , क्योंकि आज हम आपसे सैलरी स्लिप डाउनलोड करने की जानकारी साझा जा रहे हैं, जिसके मदद से आप घर बैठे ही अपना सैलरी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
आर्टिकल का नाम | सैलरी स्लिप डाउनलोड |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
विभाग | छत्तीसगढ़ राज्य संचालनालय कोश लेखा एवं पेंशन |
लाभ | घर बैठे सैलरी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं |
उद्देश्य | सैलरी स्लिप प्राप्त करने के प्रक्रिया को सरल बनाना |
ऑफिसियल वेबसाइट | cg ekosh |
छत्तीसगढ़ सैलरी स्लिप
जैसाकि इस आर्टिकल के उपर भाग में आपको बता चुके हैं ,जिन कर्मचारियों का वेतन ekosh के माध्यम से जारी होता है ,उन कर्मचारियों को वेतन जारी होने के साथ ही पे स्लिप भी जारी होता है | इस आर्टिकल में सैलरी स्लिप डाउनलोड करने की जानकारी दी जा रही है, जिसके मदद से आप किसी भी माह का वेतन पर्ची आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं |
cgekosh में उपलब्ध सेवाएं
e-bill
e-budget
e-Chalan Karmik sampda
e-payroll
e-refund
employee corner
ministers payroll
fund withdrawal system
vendor payment system
treasury login
पे स्लिप के लाभ –
किसी भी माह का वेतन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |
महगाई भत्ता ,कटौती की की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |
लोन आदि के लिए घर बैठे पे स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं |
एरियर ,ग्रॉस सैलरी ,बेसिक सैलरी ,कटौती के पश्चात् प्राप्त होने वाली सैलरी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |
इनकम टैक्स गणना पत्रक / फिलिंग के लिए वेतन की गणना कर सकते हैं |
जिले का नाम जहाँ के कर्मचारी पे स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं
सरगुजा | बिलासपुर | रायगढ़ | राजनांदगांव | दुर्ग | रायपुर | बस्तर | कोरिया | जांजगीर चांपा |
कबीरधाम | महासमुंद | धमतरी | कांकेर | दंतेवाड़ा | नारायणपुर | बीजापुर | सूरजपुर | बलरामपुर |
जशपुर | सुकमा | कोंडागाँव | बालोद | बेमेतरा | गरियाबंद | बलोदा बाजार | पेंड्रा गौरेला मरवाही | खैरागढ़ छुई खदान गंडई |
मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी | मुंगेली | कोरबा | महेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर | सक्ति | सारंगढ़ बिलाईगढ़ |
सैलरी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आवश्यक जानकारी
- employee code
- password
सैलरी स्लिप डाउनलोड कैसे करें
चरण 1- cg ekosh से salary slip डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप के ब्राउजर को ओपन करना है और सर्च बार में ekosh cg टाइप कर सर्च करना है , सर्च करते ही छत्तीसगढ़ इकोश का वेबसाइट स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा , आपको उस पर क्लिक करना है |
चरण 2-अब छत्तीसगढ़ राज्य संचालनालय कोश लेखा एवं पेंशन छत्तीसगढ़ ई कोष के ऑफिशियल वेबसाइट का होम पेज स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा। यहां पर online systems के अंतर्गत कुछ इस तरह का इंटरफेस दिखाई देगा।
- e-bill
- e-budget
- e-Chalan
- Karmik sampda
- e-payroll
- e-refund
- employee corner
- ministers payroll
- fund withdrawal system
- vendor payment system
- treasury login
इन विकल्पों में से आपको employee corner के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

चरण 3- अब employee login का पेज ओपन हो जाएगा, यहां पर आपको इंटर यूजर आईडी और इंटर पासवर्ड का ऑप्शन दिखाई देगा अपना यूजर आईडी और पासवर्ड फील कर दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करना है और अंत में login पर क्लिक करना है।

cg ekosh password reset
यदि आप लंबे समय बाद ई कोष एम्प्लोयी कॉर्नर में लोगिन करने जा रहे हैं या एम्प्लोयी कॉर्नर का पासवर्ड भूल चुके हैं , तो ऐसी स्थिति में आपको पासवर्ड रिसेट करना होगा | इसके लिए लॉगिन पेज पर ही आपको in case of forget your Employee corner password पासवर्ड पता नहीं होने की स्थिति में यहां क्लिक करें-Click here का इंटरफेस दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना है।
अब जो पेज ओपन होगा उसमें अपना एम्पलाई कोड दर्ज कर send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना है, अब आपका नाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा और ओटीपी वेरिफिकेशन का पेज ओपन हो जाएगा , यहां पर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त 4 अंको का ओटीपी दर्ज कर verify पर क्लिक करना है। इसके बाद नया पासवर्ड क्रिएट करने का पेज ओपन हो जायेगा। आपको आठ अंकों का पासवर्ड बनाना है , जिसमें अंग्रेजी के छोटे बड़े अक्षर अंक और स्पेशल कैरेक्टर को शामिल करना जरूरी है , फिर कंफर्म पासवर्ड पर उसी पासवर्ड को फील कर Reset पर क्लिक कर देना है।
इस तरह इकोस एम्पलाई कॉर्नर पर लोगिन करने के लिए आपका पासवर्ड रिसेट हो जाएगा, अब आपको अपना employee code और password दर्ज कर लॉगिन करना है।

चरण 4- अब सम्बन्धित कर्मचारी का फोटो सहित छत्तीसगढ़ राज्य संचालनालय कोश लेखा एवं पेंशन ई कोष द्वारा उस कर्मचारी के लिए उपलब्ध कराए गये सैलरी ,कटौती या अन्य ऑनलाइन सुविधाओं की सूचि दिखाई देगी |
- employee detail report
- pay slip
- gpf/dpf deduction
- contribution report
- yearly salary & deduction report
आपको pay slip के आप्शन पर क्लिक करना है |
इसके बाद जो पेज ओपन होगा , उसमें माह का चयन करना है और Get report पर क्लिक करना है। इसके बाद Click here to Download के ऑप्शन पर क्लिक करना है इतना करते ही संबंधित माह का सैलरी स्लिप डाउनलोड हो जाएगा।

सारांश
आज के इस आर्टिकल में हमारे द्वारा सैलरी स्लिप डाउनलोड करने की जानकारी आपसे साझा की गई है , इस जानकारी की मदद से आप अपना एरियर , महंगाई भत्ता , जीपीएफ कटौती , बेसिक , कुल प्राप्त वेतन , सकल वेतन आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं , उम्मीद है आज का यह जानकारी आपको पसंद आया होगा , इस जानकारी को शेयर जरूर करें और अच्छा लगा हो तो नीचे कमेंट सेक्शन में कमेंट जरुर करें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न –
छत्तीसगढ़ सैलरी स्लिप डाउनलोड कैसे करें ?
e kosh से सैलरी स्लिप डाउनलोड कैसे करें ?
cg e kosh में लॉग इन हेतु आईडी पासवर्ड क्या होता है ?
क्या मैं अपना सैलरी स्लिप डाउनलोड कर सकता हूँ ?
सैलरी स्लिप डाउनलोड करने के लिए जरुरी जानकारी क्या होना चाहिए ?
join our whatsap group