भू नक्शा छत्तीसगढ़ | cg bhu naksha
भू नक्शा,खसरा नक्शा,भू नक्शा डाउनलोड ,छत्तीसगढ़ भू नक्शा खसरा ,
cg bhu naksha download- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के नागरिकों को यह सुविधा प्रदान की गई है , कि कोई भी नागरिक अपने खेत या प्लाट का नक्शा ऑनलाइन देख सकते हैं , उसे आवश्यकता अनुसार डाउनलोड कर सकते हैं, परंतु ज्यादातर लोग या तो इस सुविधा के बारे में नहीं जानते हैं या इस सुविधा का लाभ लेना नहीं चाहते।
आज के इस आर्टिकल में हम छत्तीसगढ़ सरकार राजस्व विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट से भू नक्शा डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया आपको बताएंगे, जिससे कि आप बिना किसी परेशानी के घर बैठे ही अपने जमीन या प्लाट का भू नक्शा आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।
योजना का नाम | भू नक्शा ऑनलाइन |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
विभाग | राजस्व विभाग |
लाभ | भू नक्शा ऑनलाइन घर बैठे डाउनलोड /देख सकते हैं |
ऑफिसियल वेबसाइट | cg bhuiya |
cg bhu naksha –
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जिस तरह घर बैठे ऑनलाइन b1 ,p2 खसरा ,नामान्तरण पंजी ,डायवर्सन रिपोर्ट देखने / डाउनलोड करने की सुविधा दी गई है , उसी तरह किसी भी जमीन या प्लाट का डिजिटल नक्शा ऑनलाइन डाउनलोड करने की भी सुविधा आम नागरिकों को प्रदान की है। डिजिटल भू नक्शा की सबसे बड़ी विशेषता यह है , कि इसके लिए आपको किसी कार्यालय का चक्कर काटना नहीं पड़ेगा और किसी भी दस्तावेज के साथ इसको उपयोग में लाया जा सकता है।
cg bhu naksha के लाभ –
छत्तीसगढ़ भू नक्शा प्राप्त करने के लिए आपको किसी दफ्तर का चक्कर काटना नहीं पड़ेगा , मिनटो में ही ऑनलाइन भू नक्शा निकाला जा सकता है।
ऑनलाइन भू नक्शा डाउनलोड करना बिल्कुल ही निशुल्क है , इससे समय और पैसे दोनों की बचत होती है।
भू नक्शा में डिजिटल हस्ताक्षर होता है इसलिए इसका इस्तेमाल कहीं भी किया जा सकता है।
डिजिटल हस्ताक्षर युक्त भू नक्शा को मोबाइल में डाउनलोड करना बहुत ही आसान है।
cg bhu naksha किस किस जिले का डाउनलोड कर सकते हैं –
सरगुजा | बिलासपुर | रायगढ़ | राजनांदगांव | दुर्ग | रायपुर | बस्तर | कोरिया | जांजगीर चांपा |
कबीरधाम | महासमुंद | धमतरी | कांकेर | दंतेवाड़ा | नारायणपुर | बीजापुर | सूरजपुर | बलरामपुर |
जशपुर | सुकमा | कोंडागाँव | बालोद | बेमेतरा | गरियाबंद | बलोदा बाजार | पेंड्रा गौरेला मरवाही | खैरागढ़ छुई खदान गंडई |
मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी | मुंगेली | कोरबा | महेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर | सक्ति | सारंगढ़ बिलाईगढ़ | | |
cg bhu naksha हेतु आवश्यक जानकारी –
- खसरा नम्बर
cg bhu naksha online कैसे देखें –
चरण 1- छत्तीसगढ़ भू नक्शा डाउनलोड करने ऑनलाइन देखने के लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप के ब्राउज़र में जाना है और उसके सर्च बॉक्स में cg bhuiya टाइप कर सर्च करना है , सर्च करते ही छत्तीसगढ़ भू अभिलेख का ऑफिशियल वेबसाइट स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा आपको उस पर क्लिक करना है |
चरण 2- छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग भुइया , भू अभिलेख का ऑफिशियल वेबसाइट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा , यहां पर हेडर में आपको कुछ इस तरह का ऑप्शन दिखाई देगा |
- होम
- भूमि संबंधी जानकारी
- विभागीय लॉग इन
- नोटिस व इश्तिहार
- आवेदन
- प्रतिवेदन देखें
- नोटिफिकेशन /सर्कुलर
- सम्पर्क
इन विकल्पों में से आपको विभागीय लॉग इन पर क्लिक करना है विभागीय लागिन पर क्लिक करते ही पुनः ऑप्शन कुछ ऑप्शन दिखाई देगा-
भुइया लॉग इन
भू नक्शा लागिन
राजस्व न्यायालय लॉग इन
डिजिटल हस्ताक्षर
नगर तथा ग्राम निवेश विभाग
बैंक
गिरदावली जांच लॉगिन
इनमें से आपको भू नक्शा लॉग इन के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

चरण 3- अब भू नक्शा का पेज ओपन हो जाएगा , यहां पर आपको दिए गए इंटरफेस में जिला, तहसील और गांव के नाम का चयन करना है और अंत में plot info पर क्लिक करना है।
इस तरह आपके द्वारा चयन किए गए तहसील ग्राम का भू नक्शा खसरा नंबर सहित स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा, आप जिस खसरा नंबर का नक्शा देखना चाहते हैं , उस पर क्लिक करना है | क्लिक करते ही भू स्वामी ,भूमि का प्रकार ,क्षेत्रफल, सिंचित /असंचित ,खसरा नंबर, नाम,पता आदि प्रदर्शित होने लगेगा , उसके नीचे आपको reports का ऑप्शन दिखाई देगा ,रिपोर्ट के अंतर्गत खसरा नक्शा ,खसरा विवरण लिखा दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना है।

इस तरह उसे प्लॉट या जमीन का भू नक्शा डाउनलोड हेतु स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा। आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं |
सारांश-
आज के इस आर्टिकल में हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ भू नक्शा डाउनलोड करने या देखने की जानकारी आपसे साझा की गई है उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आया होगा हम अपने वेबसाइट के माध्यम से छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए इसी तरह की ऑनलाइन सुविधा की जानकारी भैया करते रहते हैं इसलिए आप हमारे वेबसाइट का नियमित विजिट करते रहे और इसे शेयर जरूर करें |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न –
खसरा नक्षा कैसे देखें ?
खसरा नम्बर से जमीन कैसे देखें ?
अपने गाँव के खेत का नक्शा कैसे देखें ?
मोबाइल पर जमीन का नक्शा कैसे देखते हैं ?
join our whatsapp groups:-
हमर छत्तीसगढ़ 1
हमर छत्तीसगढ़ 2
हमर छत्तीसगढ़ 3
हमर छत्तीसगढ़ 4
Pingback: छत्तीसगढ़ नामांतरण आवेदन कैसे करें - Sarkari Seva