धान खरीदी लिस्ट छत्तीसगढ़ 2025-26
धान खरीदी लिस्ट छत्तीसगढ़ pdf, धान खरीदी भुगतान लिस्ट ,छत्तीसगढ़ धान खरीदी पेमेंट स्टेटस ,छत्तीसगढ़ धान खरीदी किसान लिस्ट ,
जय जोहार, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रतिवर्ष खरीफ फसलों को समर्थन मूल्य पर क्रय किया जाता है। विपणन वर्ष 2025-26 में धान,कोदो कुटकी,रागी जैसे खरीफ फसलों का समर्थन मूल्य पर बिक्री शुरू हो चुका है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गाइडलाइन के अनुसार 14 नवंबर से समर्थन मूल्य धान खरीदी का कार्य शुरू हो चुका है। इस बार छत्तीसगढ़ शासन ने किसानों भाइयों के परेशानियों को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी केंद्रों में बायोमेट्रिक डिवाइस के साथ-साथ अन्य संशाधनों पर विशेष ध्यान दिया है।
इस वर्ष 25 लाख से अधिक किसानों से छत्तीसगढ़ सरकार समर्थन मूल्य पर धान तथा अन्य खरीफ फसलों की खरीदी करेगी , जो कि पिछले वर्ष की तुलना में लगभग एक लाख नवीन किसानों की बढ़ोतरी हुई है , वहीं रकबा में भी करीब 2 लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी हुई है। धान खरीदी का कार्य 14 नवंबर से शुरू होकर 31 जनवरी 2026 तक चलेगी | शासकीय अवकाश दोनों को छोड़कर धान खरीदी लगातार जारी रहेगी।
धान खरीदी का कार्य प्रारंभ हो चुका है ,अलग-अलग जिलों में धान खरीदी का कार्य प्रारंभ हो चुका है , जो भी किसान भाई समर्थन मूल्य पर धान की बिक्री कर रहे हैं , उनके लिए शासन द्वारा सुविधा दी गई है , कि वे ऑनलाइन ही बिक्री किए गए धान की मात्रा, धान का प्रकार, भुगतान योग्य राशि, राशि बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हेतु बना या नहीं, घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
आर्टिकल का नाम | धान बिक्री किसान लिस्ट |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
विभाग | कृषि विभाग |
लाभार्थी | राज्य के किसान भाई |
लाभ | घर बैठे बेचे गये धान की मात्रा , भुगतान की स्थिति चेक कर सकते हैं |
ऑफिसियल वेबसाइट | cg khadya |
3100 रूपये प्रति क्विंटल के मान से खरीदी –
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादे के अनुसार सत्र 2023-24 से समर्थन मूल्य में वृद्धि किया है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में भी किसानों से 3100 रुपए प्रति कुंतल के दर से धान की खरीदी की जाएगी।
धान खरीदी का लक्ष्य तय-
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025 26 में समर्थन मूल्य पर खरीदी हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पिछले वित्तीय वर्ष में रिकॉर्ड 144 लाख मैट्रिक तनधन की खरीदी की गई थी इस वर्ष राज्य सरकार द्वारा 160 लाख मी धान खरीदने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश में धान,सोयाबीन, उड़द,अरहर, रागी,कोदो कुटकी मुख्य खरीफ फैसले हैं।
बेचे गये धान की मात्रा , भुगतान की स्थिति चेक करने आवश्यक जानकारी
किसान कोड
सम्बन्धित समिति का नाम जिसमें धान बेचा गया है
छत्तीसगढ़ धान बिक्री लिस्ट कैसे देखें-
चरण 1- यदि आप समर्थन मूल्य प्रदान की बिक्री कर चुके हैं और यह जानना चाहते हैं , कि आपके द्वारा बिक्री किए गए धान की मात्रा , धान का प्रकार , भुगतान योग्य राशि ,राशि ट्रांसफर किया जा रहा है या नहीं , जानना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या लैपटॉप के ब्राउज़र में जाना है और उसके सर्च बॉक्स में cg khadya टाइप कर सर्च करना है। अब छत्तीसगढ़ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के वेबसाइट प्रदर्शित होने लगेगा उस पर क्लिक करना है।
चरण 2- अब खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के वेबसाइट का होम पेज स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा ,होम पेज पर बायीं ओर कुछ इस प्रकार का इंटरफेस दिखाई देगा।
- जन भागीदारी
- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
- धान मक्का एवं चावल उपार्जन
- सार्वजनिक वितरण प्रणाली
- छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग
- शिकायत एवं निवारण प्रणाली
- छत्तीसगढ़ खाद्य सुरक्षा 2012
- भारतीय खाद्य निगम
- केरोसिन वितरण प्रणाली माड्यूल
इन विकल्पों में से जन भागीदारी के इंटरफेस पर क्लिक करना है।

चरण 3– अब जन भागीदारी खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग छत्तीसगढ़ शासन लिखा एक पेज प्रदर्शित होगा, यहां पर आपको स्क्रीनशॉट द्वारा दिखाए गए अनुसार 2025-26 की धान खरीदी की जानकारी का ऑप्शन दिखाई देगा। इसके अंतर्गत पुनः कुछ विकल्प दिखाई देंगे, जैसे धन प्राप्ति व जारी का विवरण , जिले के अनुसार एग्रीमेंट डीओ तथा जाम का की जानकारी , किसानों का विवरण , धान संग्रहण केंद्र में धान प्राप्ति व जारी का विवरण , मिल आवेदनों की सूची। आपको किसानों का विवरण वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

चरण 4- अब जो पेज ओपन होगा , उसमें अपने जिले के नाम पर क्लिक करना है, इसके बाद वाले पेज में उस उपार्जन केंद्र अर्थात समिति के नाम पर क्लिक करना है , जिस उपार्जन केंद्र में आप धान बिक्री किए हैं।समिति के नाम पर क्लिक करते ही जिन किसानों ने धान बिक्री किए हैं , उनका नाम , किसान कोड , पिता का नाम , धान खरीदी का दिनांक, भुगतान की गई राशि,धान मोटा या पतला , सारना धान ,कुल धान की जानकारी प्रदर्शित होने लगेगा।

जिन किसानों के खाते में राशि ट्रांसफर करने भुगतान बनाया जा चुका है , उनका डिटेल हरा रंग में प्रदर्शित होगा , परंतु जिन किसानों के खाते में राशि ट्रांसफर नहीं की गई है उन किसानों का नाम लाल रंग में प्रदर्शित होगा।
धान बिक्री लिस्ट व भुगतान की स्थिति चेक करने यहाँ क्लिक करें
सारांश-
आज के इस आर्टिकल में किसानों द्वारा बिक्री किए गए धान की मात्रा , धान का प्रकार, राशि बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हेतु बन गया है या नहीं , जानने से जुड़ी जानकारी साझा की गई है | उम्मीद है आज का यह जानकारी आपको पसंद आया होगा , ऐसे ही उपयोगी जानकारी के लिए आप हमारे वेबसाइट का नियमित विजिट जरूर करते रहें। आपको इस संबंध में कुछ जानकारी की आवश्यकता हो या आपको यह जानकारी कैसा लगा नीचे कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया हमें जरूर भेजें और इस जानकारी को अधिक से अधिक शेयर जरूर करें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न–
मेरे नाम से 1.72 हे. जमीन हैं तो मै कितना धान बेच सकता हू
21 क्विंटल पर एकड़