धान बोनस लिस्ट छत्तीसगढ़ 2025
किसान उन्नति लिस्ट छत्तीसगढ़, कृषि उन्नति योजना छत्तीसगढ़ , धान बोनस लिस्ट pdf छत्तीसगढ़ ,
छत्तीसगढ़ कृषक उन्नति योजना क्या है ,छत्तीसगढ़ धान बोनस ,धान का बोनस कैसे चेक करें,धान बोनस लिस्ट छत्तीसगढ़ 2025 ,धान बोनस लिस्ट छत्तीसगढ़ 2025 ,धान बोनस लिस्ट छत्तीसगढ़ 2025
जय जोहार, छत्तीसगढ़ धान खरीदी से जुड़ी जानकारी के साथ पुनः आपका हमारे वेबसाइट पर स्वागत है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान बिक्री करने वाले किसानों के लिए एक और सुविधा प्रदान की गई है , जिसके मदद से कोई भी किसान भाई समर्थन मूल्य पर धान बिक्री किए हैं, वे वर्षवार धान बिक्री का बोनस विवरण चेक कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान खरीदी में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से धान खरीदी से जुड़ी सभी जानकारी को ऑनलाइन किया गया है। जिसे कोई भी नागरिक ऑनलाइन देख सकता है। खासकर यह जानकारी किसान भाइयों के लिए बहुत ही उपयोगी है ,क्योंकि इस जानकारी के मदद से समर्थन मूल्य पर बिक्री किए गए धान का विवरण, आधार नंबर,खाता नंबर, किसान कोड, भूमि का रकबा,फसल का रकबा, गिरदावली का रकबा,बोनस भुगतान की स्थिति ,राशि व भुगतान का दिनांक सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यदि आप खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 -23-24 में समर्थन मूल्य पर धान बिक्री किए थे और बोनस की राशि की जानकारी चाहते हैं, तो इस जानकारी को ध्यान से जरूर पढ़ें, विपणन वर्ष 2024 -25 में धान खरीदी का कार्य बंद हो चूका है, इसके पश्चात जब बोनस भुगतान किया जा रहा है । अब 2024 का भी बोनस भुगतान की स्थिति व राशि चेक कर किया जा सकता है , तो चलिए बिना देर किए हम आपको कृषक उन्नति योजना के तहत किए गए भुगतान के विवरण का कैसे चेक करें? की जानकारी बताते हैं।
योजना का नाम | कृषक उन्नति योजना |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
विभाग | कृषि विभाग |
लाभ | किसी भी विपणन वर्ष का बोनस राशि चेक कर सकते हैं | |
उद्देश्य | किसानों को बोनस राशि चेक करने भटकना न पड़े |
ऑफिसियल वेबसाइट | kisan.cg.nic.in या एकीकृत किसान पोर्टल |
कृषक उन्नति योजना छत्तीसगढ़
जैसा कि आप सभी को पता है, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रतिवर्ष खरीफ फसलों को समर्थन मूल्य पर खरीदी किया जाता है। धान बिक्री के पश्चात किसानों को एक सप्ताह के अंदर धान बिक्री की राशि जारी कर दी जाती है, अब भुगतान की प्रक्रिया में भी सुधार किया गया है।विपणन वर्ष 2024-25 से धान बिक्री के 72 घंटे के अंदर किसानों को धान बिक्री की राशि जारी की जाएगी।
शेष राशि किसान उन्नति योजना के तहत एक साथ भुगतान की जाएगी। किसान उन्नति योजना की भुगतान की स्थिति व राशि चेक करने के लिए एकीकृत किसान पोर्टल पर इंटरफेस उपलब्ध कराया गया है , जिसके मदद से किसान भुगतान की राशि व भुगतान की स्थिति चेक कर सकते हैं।
कृषक उन्नति योजना का लाभ
कृषक उन्नति योजना कोई स्वतंत्र योजना नहीं है। इस योजना के लिए अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है, जो किसान समर्थन मूल्य पर धान बिक्री किए हैं, वे इस योजना के लाभार्थी हैं। इसके लिए अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है, इस योजना के तहत बोनस की राशि जारी की जाती है।
कृषक उन्नति योजना के लिए आवेदन
इंटरनेट पर बहुत से वेबसाइट ऐसे उपलब्ध हैं, जिसमें कृषक उन्नति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की जानकारी बताई गई है, यदि आप पंजीकृत किसान हैं तब आप भलीभांति जानते होंगे कि बोनस के लिए किसी तरह का आवेदन करना नहीं पड़ता है।
किसान उन्नति योजना की राशि चेक करने हेतु आवश्यक दस्तावेज
कृषक एकीकृत आईडी
या
आधार नंबर
या
किसान कोड
धान बोनस लिस्ट कैसे देखें
चरण 1– धान बोनस लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या लैपटॉप के ब्राउज़र में जाना है और उसके सर्च बॉक्स में kisan.cg.nic.in या एकीकृत किसान पोर्टल टाइप कर सर्च करना है। सर्च करते ही एकीकृत किसान पोर्टल का ऑफिशियल वेबसाइट प्रदर्शित होने लगेगा।
बोनस लिस्ट चेक करने की सुविधा एकीकृत पोर्टल पर तो दिया गया है, परंतु आप जैसे ही एकीकृत पोर्टल के होम पेज पर आएंगे, आपको उसका ऑप्शन नहीं दिखाई देगा। इसलिए आपको एकीकृत पोर्टल पर क्लिक नहीं करना है। इसके ठीक नीचे किसान संबंधित जानकारी का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है।

चरण 2- अब एकीकृत किसान पोर्टल का पेज ओपन हो जाएगा, इसमें आपको आधार नंबर, एकीकृत आईडी या किसान कोड दर्ज करने का ऑप्शन दिखाई देगा, आप अपने सुविधा अनुसार कोई भी एक जानकारी दर्ज कर सकते हैं, फिर खरीफ वर्ष का चयन करना है और अंत में जानकारी देखें कि इंटरफेस पर क्लिक करना है।

चरण 3- अब आपके द्वारा दर्ज किए गए एकीकृत आईडी या किसान कोड के आधार पर संबंधित का पूरा विवरण प्रदर्शित होने लगेगा आप इसमें उसे किस का नाम एकीकृत आईडी जन्मतिथि वर्ग आधार नंबर नॉमिनी का विवरण भूमि और फसल का रकबा साथ ही कृषि उन्नति योजना (बोनस ) के भुगतान का विवरण जिसमें भुगतान की तिथि व राशि भी देख सकते हैं।

बोनस लिस्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
सारांश
आज के इस आर्टिकल में हमारे द्वारा कृषि उन्नति योजना के अंतर्गत किसानों को भुगतान किए जाने वाले बोनस की राशि चेक करने का जानकारी साझा किया गया है , उम्मीद है आज का यह जानकारी आपको आया होगा। इस जानकारी के मदद से आप खरीफ वर्ष 2021-22 ,23 का बोनस राशि चेक कर सकते हैं।
2024 में धान खरीदी का कार्य चल रहा है , धान खरीदी के पश्चात जब बोनस की राशि जारी की जाएगी , उस समय खरीफ वर्ष 2024 का भी बोनस भुगतान की तिथि व राशि देख सकेंगे। इस जानकारी को अधिक से अधिक शेयर जरूर करें, साथ ही जानकारी अच्छा लगा हो तो कमेंट जरुर करें |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न –
धान का बोनस कैसे चेक करें ?
छत्तीसगढ़ में धान का बोनस कितना मिलेगा ?
अपना बोनस कैसे चेक करें ?
क्या मैं धान बोनस लिस्ट देख सकता हूँ ?
कृषक उन्नति योजना क्या है ?
join our whatsap group