छत्तीसगढ़ सरकारी योजना

किसान कोड लिस्ट छत्तीसगढ़ 2024-25

एकीकृत किसान पोर्टल छत्तीसगढ़,किसान कोड कैसे पता करें -छत्तीसगढ़ ,किसान पंजीकरण ऑनलाइन छत्तीसगढ़,

Cg kisan code- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रतिवर्ष समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जाती है और अंतर की राशि को बोनस के रूप में भुगतान किया जाता है। छत्तीसगढ़ सरकार के घोषणा के अनुरूप विपणन वर्ष 2023 24 में प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान की खरीदी की गई है, यही कारण है , कि छत्तीसगढ़ में धान पंजीयन के रकबे में वृद्धि हुई है। विपणन वर्ष 2024 -25 में धान पंजीयन के रबके में और वृद्धि होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य प्रधान बिक्री हेतु किसानो को पंजीयन कराना होता है, पंजीयन कराने पर किसान कोड जारी किया जाता है , जो कि 12 अंकों का एक यूनिक कोड होता है ,, इस कोड के मदद से ही उस किसान की पहचान की जाती है ,यह कोड पंजीयन लिस्ट चेक करने के साथ साथ ऑनलाइन टोकन काटने लिए जरूरी होता है।

आज के इस आर्टिकल में हम किसान कोड पता करने की जानकारी साझा करने जा रहे हैं, जिसके मदद से किसान भाई घर बैठे ही अपना किसान कोड आसानी से पता कर सकते हैं और यह पता कर सकते हैं , कि वे कितने रकबे का धान समर्थन मूल्य पर बिक्री कर सकते हैं।

योजना का नामधान पंजीयन किसान कोड
राज्यछत्तीसगढ़
लाभकिसान कोड आसानी से पता कर सकते हैं
विभागखाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग
विपणन वर्ष2024-25
ऑफिसियल वेबसाइटcg khadya

धान पंजीयन लिस्ट कैसे देखें

छत्तीसगढ़ धान पंजीयन किसान कोड-

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य प्रधान बिक्री के लिए किसानों को पंजीयन करना होता है , पंजीयन कराने के पश्चात राशन कार्ड की तरह ही किसानों को एक यूनिक कोड जारी किया जाता है | इस कोड को ही किसान कोड कहा जाता है। धान उपार्जन केंद्र में धान की बिक्री करने पर किसान कोड के माध्यम से ही एंट्री की जाती है , इसके अलावा किसान न्याय योजना के अंतर्गत जब किसानों को बोनस की राशि जारी किया जाता है , तो इस किसान कोड के आधार पर ही उनके खाते में राशि ट्रांसफर किया जाता है।

नवीन किसान कोड कैसे निकालें

किसान कोड के लाभ (किसान कोड जानना क्यों जरुरी है )-

किसान कोड के मदद से धान पंजीयन की स्थिति पता कर सकते हैं।

किसान कोड के मदद से किसान भाई यह पता कर सकते हैं कि वे कितनी मात्रा में धान की बिक्री कर सकते हैं।

किसान कोड के मदद से पंजीकृत रकबे का विवरण प्राप्त किया जा सकता है।

किसान कोड के मदद से कोई भी किसान अपनी सुविधा अनुसार किसान टोकन एप के माध्यम से स्वयं टोकन जनरेट कर सकते हैं।

धान बिक्री लिस्ट कैसे देखें

पहले से पंजीकृत किसानों का किसान कोड

आज हम किसान कोड पता करने की जो जानकारी आपसे साझा करने जा रहे हैं ,इस तरीके से पहले से पंजीकृत किसानों का किसान कोड निकाला जा सकता है | नये किसान अर्थात जो वर्तमान में किसान पंजीयन कराए हैं ,उनका किसान कोड अलग तरीके से पता किया जाता है | नये किसानों के किसान कोड की जानकारी हमारे दुसरे आर्टिकल में मिलेगी |

महतारी वंदन लिस्ट कैसे देखें

किसान कोड कैसे पता करें-

चरण 1- किसान कोड पता करना बहुत ही सरल और आसान है। आप अपने मोबाइल या लैपटॉप के मदद से आसानी से किसान कोड निकाल सकते हैं। इसके लिए आपको उसके ब्राउज़र को ओपन करना है और उसके सर्च बॉक्स में khadya.cg.nic.in टाइप कर सर्च करना है , सर्च करते ही छत्तीसगढ़ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग का ऑफिशियल वेबसाइट स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा ,आपको उस पर क्लिक करना है।

चरण 2- अब छत्तीसगढ़ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जाएगा ,इस पेज में आपको बायी ओर कुछ सेवाओं का लिस्ट दिखाई देगा जैसे-

  • जन भागीदारी
  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
  • धान मक्का एवं चावल उपार्जन आनलाईन
  • सार्वजनिक वितरण प्रणाली ऑनलाइन
  • छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग
  • शिकायत निवारण प्रणाली ऑनलाइन आदि

आपको इन विकल्पों में से आपको जनभागीदारी के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

चरण 3– जन भागीदारी के ऑप्शन पर क्लिक करते ही पुनः एक नया पेज ओपन हो जाएगा इस पेज में आपको सत्रवार अलग-अलग तरह की जानकारी दिखाई देगी, किसान कोड पता करने के लिए आपको स्क्रीनशॉट द्वारा दिखाए गए अनुसार 2023-24 की धान खरीदी की जानकारी के अंतर्गत किसान विवरण पर क्लिक करना है।

चरण 4- किसान विवरण पर क्लिक करते ही एक नया पेज ओपन हो जाएगा ,जिसमें जिलावार किसान विवरण की संख्यात्मक जानकारी दिखाई देगी। आपको अपने जिले के नाम पर क्लिक करना है , इसके बाद जिले के अंतर्गत सभी उपार्जन केन्द्रों की सूची दिखाई देगी , इनमें से आपको अपने उपार्जन केंद्र अर्थात समिति के नाम पर क्लिक करना है।

इस तरह उस समिति या उपार्जन केंद्र के अंतर्गत जितने भी किसान पंजीकृत हैं , उन सब का किसान कोड सहित नाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा | यहां पर आप यह भी देख पाएंगे , कि पिछले वर्ष आपने कितनी मात्रा में धान बिक्री किए थे।

किसान कोड के लिए यहाँ क्लिक करें

सारांश –

आज की सरकार आर्टिकल में हमारे द्वारा किसान कोड पता करने की जानकारी आपसे साझा की गई है इस तरीके से केवल में ही किसान अपना किसान कोड प्राप्त कर सकते हैं जिनका पिछले वर्ष पंजीयन हो चुका है नए किसान अपना किसान कोड कैसे पता करें इसकी जानकारी हम अपने अगले आर्टिकल में आपसे साझा करेंगे। उम्मीद है आज का यह जानकारी आपको पसंद आया होगा ऐसे ही उपयोगी जानकारी के लिए आप हमारे वेबसाइट का नियमित विजिट जरूर करते रहें और इस जानकारी को शेयर करना ना भूले।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न


किसान रजिस्ट्रेशन नम्बर कैसे निकालें ?

किसान रजिस्ट्रेशन नम्बर निकालने के लिए cg khadya के अंतर्गत जनभागीदारी के किसान विवरण पर क्लिक कर आवश्यक जानकारी दर्ज करना है |

किसान कोड कितने अंकों का होता है ?

किसान कोड 12 अंकों का एक यूनिक कोड होता है |

किसान कोड कैसे निकालें ?

किसान रजिस्ट्रेशन नम्बर निकालने के लिए cg khadya के अंतर्गत जनभागीदारी के किसान विवरण पर क्लिक कर आवश्यक जानकारी दर्ज करना है जिससे किसान कोड प्रदर्शित होने लगेगा |

छत्तीसगढ़ धान खरीदी किसान कोड कैसे निकालें ?

cg khadya के अंतर्गत जनभागीदारी के किसान विवरण पर क्लिक कर आवश्यक जानकारी दर्ज करना है जिससे किसान कोड प्रदर्शित होने लगेगा |

join our whatsapp groups:-

हमर छत्तीसगढ़ 1 
हमर छत्तीसगढ़ 2
हमर छत्तीसगढ़ 3
हमर छत्तीसगढ़ 4

11 thoughts on “किसान कोड लिस्ट छत्तीसगढ़ 2024-25

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *