छत्तीसगढ़ कलाकार पंजीयन
कलाकार पंजीयन cg ,कलाकार पंजीकरण portal ,छत्तीसगढ़ कलाकार पंजीयन ,छत्तीसगढ़ चित्रकला पंजीयन ,छत्तीसगढ़ मूर्तिकला पंजीयन ,छत्तीसगढ़ साहित्यकार पंजीयन , चिन्हारी पोर्टल
छत्तीसगढ़ एक ऐसा राज्य है , जहां विभिन्न धर्म एवं संस्कृति को मानने वाले लोग निवास करते हैं, यही कारण है कि यहां की संस्कृति अत्यंत ही समृद्ध है। छत्तीसगढ़ के संस्कृति की झलक यहां के लोकगीत एवं लोक नृत्य में दिखाई देती है। ददरिया ,भरथरी , चन्दैनी , ढोला मारू , बांस गीत यहां के प्रमुख लोकगीत है , वही सुआ नृत्य , राउत नाचा , करमा , पंडवानी , पंथी नृत्य यहां के प्रमुख नित्य है।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लोक विधाओं के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही है, कला के क्षेत्र में पुरस्कार इन्हीं प्रयासों में से एक है, इसके अलावा छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लोक विधा के कलाकारों को अनुदान भी प्रदान करती है। जिसके लिए छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृत विभाग में पंजीकृत होना जरूरी होता है।
यदि आप भी किसी जस गीत मंडली, छत्तीसगढ़ी गीत , पंथी नृत्य ,करमा नृत्य , रावत नृत्य , तबला वादन , बांसुरी वादन , हारमोनियम , भरथरी , पंडवानी जैसे किसी भी लोग विधा के कलाकार हैं ,तो आप घर बैठे ही सांस्कृतिक विभाग में पंजीयन करा सकते हैं। छत्तीसगढ़ शासन के सांस्कृतिक विभाग में पंजीकृत हो जाने के पश्चात आप कला के क्षेत्र में दिए जाने वाले पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं ,इसके अलावा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कलाकारों को दिए जाने वाले अनुदान के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
लोक विधा पंजीयन छत्तीसगढ़
हर एक कलाकार का सपना होता है , कि ज्यादा से ज्यादा लोग उसके लोग विधा को जाने और उनका नाम हो। उसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लोक विधा पंजीयन की सुविधा प्रदान की गई है। यदि आप भी किसी विधा जैसे मानस मंडली , भागवत ,कव्वाली ,बांस गीत ,देवार गीत , भोजली , विवाह गीत ,ददरिया ,जस गीत ,लोरी चंदा ,पंडवानी ,भरथरी, ढोला मारू, गोपीचंदा , चदैनी , लोकमंच , करमा ,अन्य विधा के कलाकार हैं तो ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। इसके लिए चिन्हारी पोर्टल पर पंजीयन की सुविधा दी गई है |
लोक विधा पंजीयन के लाभ
- यदि आप छत्तीसगढ़ सरकार के सांस्कृतिक विभाग में पंजीकृत है, छत्तीसगढ़ संस्कृत विभाग द्वारा कलाकारों को दिए जाने वाले पुरस्कार के लिए पात्र हैं।
- संस्कृत विभाग में पंजीकृत होने से कलाकारों को दिए जाने वाले अनुदान के लिए भी पात्र हैं।
- संस्कृत विभाग लोक विधा के क्षेत्र में पंजीकृत होने का सबसे बड़ा लाभ या है कि छत्तीसगढ़ सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए पंजीकृत कलाकारों को ही आमंत्रित करती है।
- पंजीकृत होने से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कलाकारों को श्रेणी प्रदान करती है, जिसके आधार पर पद्मश्री , पद्म विभूषण सम्मान के लिए नॉमिनेट किया जाता है।
- सांस्कृतिक विभाग में पंजीकृत होने से आप कहीं पर भी स्टेज प्रोग्राम कर सकते हैं ,जो की वैधता की श्रेणी में आता है।
लोक विधा के प्रकार
मानस मंडली , भागवत ,कव्वाली ,बांस गीत ,देवार गीत , भोजली , विवाह गीत ,ददरिया ,जस गीत ,लोरी चंदा ,पंडवानी ,भरथरी, ढोला मारू, गोपीचंदा , चदैनी , लोकमंच , करमा , राउत नाचा ,सरहुल ,पंथी ,सुआ , डंडा, गौरा ,ककसार , कत्थक, ओडीसी ,भरतनाट्यम, तबला ,बैंजो, ढोलक, सितारा ,बांसुरी, सारंगी, हारमोनियम ,वायलिन ,सरोद, मोहली ,नाटक , नाचा गम्मत, अन्य विधा ।
कला पंजीयन हेतु पात्रता
छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना आवश्यक है।
कला पंजीयन करने के लिए एकल कलाकार के लिए संख्या में शून्य और समूह के सदस्यों के लिए संख्या में सदस्य संख्या दर्ज करना है , इसके अलावा सदस्यों का विवरण ,नाम ,संपर्क नंबर और पता भरना जरूरी है।
मूर्ति कला/ चित्रकला /साहित्यकार योजनाओं के लिए एकल कलाकार के रूप में पंजीयन करना होगा।
कलाकारों /संस्थाओं को विभाग द्वारा निर्धारित शैलियों और अन्य शैली में से केवल एक ही शैली के लिए पंजीयन किया जा सकता है।
पार्टी से संबंधित विषय में पंजीकरण संस्था के प्रमुख कलाकार का नाम और अन्य सदस्यों को सहायक के रूप में अंकित करना होगा | पार्टी के सदस्यों द्वारा स्वतंत्रता या अन्य संगठन के रूप में पंजीकरण की अनुमति नहीं होगी।
चिन्हारी पोर्टल पर पंजीयन करने के लिए कलाकार का नाम ,संस्था का नाम ,शैली का नाम ,स्थाई पता, मोबाइल नंबर ,आधार विवरण और पैन विवरण दर्ज करना अनिवार्य है इसके अभाव में पंजीयन मान्य नहीं होगा।
यदि कोई संस्था छत्तीसगढ़ सरकार के सोसायटी पंजीकरण अधिनियम 1973 के अंतर्गत पंजीकृत है तो पंजीकरण संख्या और तारीख का उल्लेख करना आवश्यक होगा।
जिले का नाम जहाँ के कलाकार पंजीयन करा सकते है
सरगुजा | बिलासपुर | रायगढ़ | राजनांदगांव | दुर्ग | रायपुर | बस्तर | कोरिया | जांजगीर चांपा |
कबीरधाम | महासमुंद | धमतरी | कांकेर | दंतेवाड़ा | नारायणपुर | बीजापुर | सूरजपुर | बलरामपुर |
जशपुर | सुकमा | कोंडागाँव | बालोद | बेमेतरा | गरियाबंद | बलोदा बाजार | पेंड्रा गौरेला मरवाही | खैरागढ़ छुई खदान गंडई |
मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी | मुंगेली | कोरबा | महेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर | सक्ति | सारंगढ़ बिलाईगढ़ |
कलाकार पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेज
- संस्था का नाम
- शैली का नाम
- स्थाई पता
- टेलीफोन नंबर
- सदस्यों का आधार
- प्रशस्ति प्रमाण पत्र यदि उपलब्ध हो तो फोटो
- पासपोर्ट साइज फोटो
- अनुभव प्रमाण पत्र यदि हो
- पैन कार्ड
चिन्हारी पोर्टल पर पंजीयन कैसे करें
चरण 1– यदि आप चिन्हारी पोर्टल पर पंजीयन करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपके ऊपर बताए गए दस्तावेजों को अपने पास रखना है इसके पश्चात आपको अपने मोबाइल या लैपटॉप के ब्राउज़र में cg culture vibhag टाइप कर सर्च करना है। सर्च करते ही छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक विभाग का ऑफिशियल वेबसाइट स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा उस पर क्लिक करना है।
चरण 2- अब छत्तीसगढ़ पुरातत्व एवं सांस्कृतिक विभाग का ऑफिशियल वेबसाइट होम पेज स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा। सबसे होम पेज के उपर भाग में दायीं कार्नर पर दिए गये भाषा के आप्शन पर क्लिक कर वेबसाइट को हिंदी भाषा में बदल लेंगे ,इसके बाद होम पेज पर हेडर में आपको चिन्हारी पोर्टल का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है।

चरण 3– इस तरह चिन्हारी पोर्टल स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा। यहां पर आपको कुछ ऑप्शन दिखाई देगा जो कि इस प्रकार है
- पंजीकरण नियम
- कलाकारों के संपर्क सूची
- चिन्हारी पंजीकरण फार्म
- पंजीकृत कलाकारों की सूची
- अपना आवेदन खोजें
चूँकि आप चिन्हारी पोर्टल पर पंजीयन करना चाहते हैं , इसलिए चिन्हारी पंजीकरण फार्म के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

चरण 4- चिन्हारी पंजीकरण फार्म के ऑप्शन पर क्लिक करते ही कलाकार का प्रकार चुनने का ऑप्शन प्रदर्शित होने लगेगा यहां पर आपको आप किस विधा के कलाकार हैं जैसे कलाकार/ मूर्ति कला/ चित्रकला/ साहित्यकार का चयन करना है।
आप पंजीयन फार्म प्रदर्शित होने लगेगा। फार्म में पूछे गए सभी जानकारी को ध्यान से भरते जाना है , जिस जानकारी के सामने स्टार का निशान है उसे भरना आवश्यक है।
फॉर्म को फिल करने के बाद सुरक्षित करें के ऑप्शन पर क्लिक करना है | क्लिक करते ही आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर (टोकन ) प्राप्त होगा। इस रजिस्ट्रेशन नंबर के मदद से आप अपने आवेदन की स्थिति घर बैठे चेक कर सकते हैं। पंजीयन की स्थिति चेक करने का लिंक नीचे उपलब्ध कराया जा रहा है। यदि आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाता है तब आपको एक पंजीयन प्रमाण पत्र प्राप्त होगा जिसे आप यही से डाउनलोड कर सकते हैं।

कला पंजीयन के लिए यहाँ क्लिक करें
सारांश
हमारे द्वारा आज के इस आर्टिकल में छत्तीसगढ़ के कलाकार/ चित्रकार /मूर्तिकार/ साहित्यकार तथा अन्य विधा के कलाकारों द्वारा चिन्हारी पोर्टल पर पंजीयन कैसे करें , इसकी जानकारी साझा की गई है | उम्मीद करते हैं आज का यह जानकारी आपको पसंद आया होगा , इसी तरह की उपयोगी जानकारी हम समय-समय पर आपसे साझा करते रहते हैं, इसलिए हमारे वेबसाइट का नियमित विजिट जरूर करते रहें। यदि आप पंजीयन से जुड़ी कोई जानकारी चाहते हैं , तो नीचे कमेंट सेक्शन में अपना सवाल हमें भेज सकते हैं और इस जानकारी को शेयर जरूर करें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
छत्तीसगढ़ मानस मण्डली का पंजीयन कैसे करें ?
पंथी पार्टी का पंजीयन कैसे करें ?
नाचा गम्मत पार्टी का पंजीयन कैसे करें ?
कलाकार पंजीयन कैसे करें ?
join our whatsap group